मानसिक तनाव से कैसे छुटकारा पाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:34

मानसिक तनाव कैसे दूर करें?
मानसिक तनाव दूर करने के टिप्स

मानसिक तनाव और स्ट्रेस आदि को दूर करने के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा हेल्दी डाइट और अच्छी जीवनशैली को अपनाकर भी मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं। मानसिक तनाव को कम करने या दूर करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।
1. मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग

योगासनों का नियमित अभ्यास करने से आपको मानसिक और शरीरिक रूप से हेल्दी रहने में मदद मिलती है। रोजाना 30 से 40 मिनट तक योगाभ्यास करने से आप मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा नियमित योगाभ्यास करने से आपका शरीर हेल्दी और बीमारियों से मुक्त भी होगा। एक शोध के मुताबिक रोजाना 10 मिनट तक वाक करना भी मेंटल स्ट्रेस को कम करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा कुछ रिलैक्सिंग एक्सरसाइज का अभ्यास भी जरूर करना चाहिए।
2. मानसिक तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन

मानसिक तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। मेडिटेशन एक पुरानी योग की तकनीक है जिसके अभ्यास से आप शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य बना सकते हैं। रोजाना ध्यान लगाने या मेडिटेशन का अभ्यास करने से आपको मानसिक शांति मिलती है और शरीर में हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। मानसिक तनाव, डिप्रेशन और स्ट्रेस आदि को दूर करने के लिए अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को जरूर शामिल करें। रोजाना 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक ध्यान लगाने या मेडिटेशन का अभ्यास करने से आप तनाव को दूर कर सकते हैं और शरीर को हेल्दी रख सकते हैं।
3. मानसिक तनाव दूर करने के लिए डाइट

मानसिक तनाव को दूर करने में डाइट की भी अहम भूमिका होती है। स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करने से आप मानसिक तनाव, डिप्रेशन और अन्य मानसिक समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। कुछ ऐसे फल, सजियाँ और खाद्य पदार्थ होते हैं जिन्हें एंटी स्ट्रेस डाइट के रूप में जाना जाता है। इन चीजों का सेवन करने से दिमाग और शरीर को शांत और हैप्पी रखने वाले हॉर्मोन का निर्माण भी तेजी से होता है। कई बार लोग गलत और असंतुलित डाइट का सेवन करने की वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए आप डाइट में अलसी के बीज, कद्दू के बीज, संतरा, स्ट्रॉबेरी और अंगूर जैसे फलों को जरूर शामिल करें। इनका सेवन करने से न सिर्फ आपको मानसिक तनाव दूर करने में फायदा मिलेगा बल्कि शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति भी होगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info